Home अनूपपुर अनूपपुर/MP : वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार...

अनूपपुर/MP : वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार का भ्रमण कार्यक्रम…………..

57
0

अनूपपुर :  मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार 17 सितम्बर को प्रातः 11 बजे एकलव्य आवासीय विद्यालय अनूपपुर में सेवा पखवाड़ा अभियान के जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात् दोपहर 1 बजे जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन करेंगे। दोपहर 3 बजे अमरकंटक के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 4ः30 बजे अमरकंटक में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत गांधी कुण्ड के पास पौधरोपण एवं रामघाट में साफ-सफाई कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। शाम 5ः30 बजे सर्किट हाऊस अमरकंटक पहुंचेंगे। 18 सितम्बर को प्रातः 9 बजे मां की बगिया अमरकंटक में स्वच्छता अभियान में सम्मिलित होंगे। प्रातः 10ः30 बजे मां नर्मदा जी की पूजा-अर्चना करेंगे। प्रातः 11ः30 बजे मां की बगिया आश्रम में पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे मां की बगिया में माता की पूजा-अर्चना करेंगे। दोपहर 12ः30 बजे संतों का सम्मान करेंगे एवं उनके साथ प्रसाद ग्रहण करेंगे। दोपहर 2 बजे पुष्पराजगढ़ राजेन्द्रग्राम में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। शाम 4 बजे छतरपुर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here