Home अनूपपुर अनूपपुर/MP : शासकीय विद्यालयों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता...

अनूपपुर/MP : शासकीय विद्यालयों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न…………..

47
0

अनूपपुर :  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती माया विश्वलाल के निर्देशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेड़ियारास, आंगनबाड़ी केन्द्र मेड़ियारास, शासकीय पूर्व मा0वि0 सकोला (खोली), आंगनबाड़ी केन्द्र सकोला (खोली), शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलाई, आंगनबाड़ी केन्द्र अमलाई, शासकीय माध्यमिक विद्यालय अमलाई में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विनोद कुमार वर्मा ने आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवाऐं योजना के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने नालसा आशा यूनिट (अवेयरनेस, सपोर्ट, हेल्प एंड एक्शन) मानक संचालन प्रक्रिया के बारे में बताया कि मानक संचालन प्रक्रिया बाल विवाह की समस्या से निपटने के लिए एक संस्थागत ढांचा तैयार करने का लक्ष्य है, जो बाल विवाह की रोकथाम, बच्चों के अधिकारों की रक्षा और समुदायों के भीतर जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित है।

इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री बृजेश पटैल ने नशामुक्त भारत के लिए नशीली दवाओं के प्रति जागरूकता और कल्याण मार्गदर्शन योजना के संबंध में बताया कि इस योजना के तहत नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अनैतिक तस्करी के खिलाफ जिले के समस्त सार्वजनिक स्थानों पर नशीली दवाओं की लत छुड़ाने और पुनर्वास के संबंध में यह अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, यातायात नियम एवं नालसा टोल फ्री 15100 नंबर के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

शिविरों में विद्यालयों के प्राचार्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, पैरालीगल वालेंटियर तथा विद्यालयों के विद्यार्थी एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चे उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here