Home नरसिंहपुर नरसिंहपुर/MP : प्राथमिक शाला तलापार में 51 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण…………

नरसिंहपुर/MP : प्राथमिक शाला तलापार में 51 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण…………

31
0

नरसिंहपुर : राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत प्राथमिक शाला तलापार में जिला अस्पताल शहरी मेडिकल टीम द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान 51 बच्चों की सम्पूर्ण स्वास्थ्य की जांच की गई। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान अनेक बच्चों में एनीमिया, विटामिन डी व विटामिन सी की कमी, त्वचा संबंधी रोग तथा नेत्र दोष जैसी समस्याएं पाई गई। चिन्हांकित बच्चों को मौके पर ही चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श एवं उपचार किया गया। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान एक छात्रा हृदय रोग तथा एक अन्य छात्रा को मोतियाबिंद से ग्रसित पाया गया। दोनों छात्राओं को त्वरित उपचार के लिए जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर रेफर किया गया।

      शिविर में डॉ. अमित सोनी व डॉ. गौरीष सोनी ने बच्चों को स्वच्छता, निरोग जीवनशैली एवं स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। इस दौरान शिक्षिका श्रीमती ममता साहू, श्री राहुल सोनटेके सहित अन्य शिक्षक व स्टॉफ और बच्चे मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here