कार्यक्रम हेतु कलेक्टर ने अधिकारियों की लगाई ड्यूटी
अनूपपुर : राज्य शासन से प्राप्त निर्देशानुसार 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक संपूर्ण प्रदेश में सेवा पखवाड़ा अभियान का आयोजन किया जाएगा। उक्त के अनुक्रम में 17 सितम्बर को सेवा पखवाड़ा अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन एकलव्य आवासीय विद्यालय अनूपपुर के ऑडिटोरियम हॉल में होगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री आर. के. वर्मा को नोडल अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री विनोद परस्ते को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल की तैनातगी, कार्यस्थल पर कानून व्यवस्था एवं अतिथियों की बैठक व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर समीपस्थ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर टेन्ट, साऊन्ड सिस्टम, माईक, स्टेज निर्माण, कार्यक्रम स्थल पर लाईव प्रसारण हेतु एलईडी टीवी, इंटरनेट कनेक्शन, मंच संचालन, कार्यक्रम स्थल पर विद्यालयीन स्टॉफ एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई व्यवस्था आदि के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।



