नरसिंहपुर : जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति और साधारण सभा की बैठक 29 अगस्त को जिला पंचायत के सरदार वल्लभ भाई पटैल के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक दोपहर 12.30 बजे से और साधारण सभा की बैठक दोपहर 2.30 बजे से आयोजित की जाएगी। यह जानकारी सीईओ जिला पंचायत ने दी है।
उन्होंने बताया कि सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन, जिला पंचायत की आय- व्यय, जिला पंचायत के अंतर्गत आने वाली दुकानों, समस्त निधियों के उपयोग एवं अनुमोदन, जिला पंचायत के अंतर्गत आने वाली कॉलोनियों, जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत कार्यों और अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।
इसी तरह साधारण सभा की बैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, स्कूल शिक्षा विभाग और अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।



