Home अपराध राजस्थान में सनसनीखेज हत्याकांड : नीले ड्रम में मिला युवक का...

राजस्थान में सनसनीखेज हत्याकांड : नीले ड्रम में मिला युवक का शव, पत्नी और बच्चे लापता…………..

92
0

राजस्थान के खैरथल-तिजारा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक का शव नीले प्लास्टिक ड्रम में मिला। मृतक की पहचान हंसराम के रूप में हुई है जो उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का रहने वाला था। वह अपने परिवार के साथ खैरथल-तिजारा की आदर्श कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था।

हत्या की वजह

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हंसराम की पत्नी का जितेंद्र नाम के व्यक्ति से अवैध संबंध था जो हत्या की वजह बना। हंसराम अपनी पत्नी की हरकतों पर शक करता था, जिससे दोनों के बीच झगड़ा होता था।

शव की बरामदगी

शनिवार की रात को मकान मालकिन ने घर का दरवाजा खुला देखा और छत पर रखे ड्रम से तेज बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ड्रम खोला तो उसमें हंसराम का शव नमक में दबा हुआ मिला। पुलिस का मानना है कि शव को गलाने और बदबू को रोकने के लिए नमक डाला गया था।

पुलिस जांच

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि हत्या में मृतक की पत्नी और जितेंद्र शामिल हैं। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here