अम्बिकापुर 🙏🏽 प्रेस विज्ञप्ति 🙏🏽
अम्बिकापुर नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के सदस्यों ने नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के संयोजक मंगल पाण्डेय के नेतृत्व में नव पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सरगुजा रितेश चौधरी से सौजन्य मुलाकात कर नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के क्रिया – कलापों से अवगत कराया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अमोलक सिंह ढिल्लो विशेष शाखा सरगुजा भी उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम सभी सदस्यों ने नव पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सरगुजा रितेश चौधरी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। तत्पश्चात् नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केन्द्र सरगुजा के समन्वयक अनिल कुमार मिश्रा ने सभी सदस्यों को परिचय देने को कहा। नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के उपस्थित सभी सदस्यों ने अपना परिचय देते हुए अपने अनुभवों को भी साझा किया।

नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के समन्वयक अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान नशामुक्ति, साइबर अपराध, साइबर अपराधों से सुरक्षा एवं यातायात के नियमों के प्रति निरंतर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम संचालित कर रहा है।साथ ही नशे की लत से छुटकारा चाहने वाले पीड़ित लोगों की काउंसलिंग भी की जा रही है। तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सरगुजा अमोलक सिंह ढिल्लो के दिशा निर्देश में यह अभियान निर्वाध रूप से संचालित होता रहा है। आगे भी वर्तमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अमोलक सिंह ढिल्लो विशेष शाखा सरगुजा से मार्गदर्शन एवं दिशा -निर्देश की अपेक्षा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अमोलक सिंह ढिल्लो विशेष शाखा सरगुजा ने कहा कि यह अभियान निश्चित रूप से प्रभावी रहा है। सरगुजा पुलिस एवं सरगुजा जिले के स्वैच्छिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान् में संचालित यह अभियान एक अभिनव पहल है।जिसे समुदाय, मीडिया, जनप्रतिनिधियों एवं सम्बन्धित विभागों से भरपूर सहयोग मिलता रहा है। नवपदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सरगुजा रितेश चौधरी ने नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आगे भी यह अभियान निर्वाध रूप से संचालित होता रहेगा ।

नशामुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत दिनांक 18अगस्त 2026 को राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ के आयोजन के संबंध में चर्चा करते हुए नवा बिहान टीम को सुझाव देने को कहा गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने -अपने सुझाव कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन हेतु दिया। साथ ही ।इस दौरान नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के टीम की वरिष्ठ सदस्य समाजसेविका राजयोगिनी बी के विद्या दीदी, वन्दना दत्ता दीदी, वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी, उप निरीक्षक अभय तिवारी, समाजसेवी अधिवक्ता विजय शंकर तिवारी, समाजसेवी साहित्यकार कवि संतोष दास “सरल”, समाज सेवी एवं शिक्षक डॉ अंचल सिन्हा, समाज सेवी अमृत लाल प्रधान, युवा समाजसेविका हिना खान, रीना ठाकुर एवं युवा समाजसेवी संतोष कुमार विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

