वशिष्ठ टाइम्स RNI NO- 2006/23349
सोनहत महादेव की भक्ति में गूंजेगा सोनहत, भव्य कांवड़ यात्रा में शामिल होंगी विधायक रेणुका सिंह
24 अगस्त को मेढ़ा के हमसेद उद्गम स्थल से निकलेगी कांवड़ यात्रा, महादेव मंदिर में होगा जलाभिषेक
रिपोर्ट : निलेश सोनी
महादेव सेवा समिति सोनहत के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। यात्रा में भरतपुर-सोनहत क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मा. श्रीमती रेणुका सिंह की विशेष उपस्थिति रहेगी।
आयोजन के अनुसार कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हमसेद उद्गम स्थल, मेढ़ा से होगा, जहां श्रद्धालु पवित्र जल लेकर कांवड़ यात्रा के माध्यम से सोनहत स्थित महादेव मंदिर पहुंचेंगे। मंदिर में पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।
विधायक रेणुका सिंह की मौजूदगी बनेगी आकर्षण का केंद्र धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सक्रिय सहभागिता के लिए जानी जाने वाली विधायक रेणुका सिंह के इस कांवड़ यात्रा में उपस्थित रहने से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल होकर आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने की अपील की है। कार्यक्रम में शिव तांडव की प्रस्तुति, प्रसिद्ध भजन गायक द्वारा भजन संध्या, विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आयोजकों का कहना है कि कांवड़ यात्रा का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को भगवान शिव की भक्ति और धार्मिक आस्था से जोड़ते हुए सामूहिक रूप से इस पावन आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान करना है।
“चलो कांवड़िया, शिव के द्वार—हर हर महादेव” के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं के इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में शामिल होने की संभावना है।

