Home छत्तीसगढ़ जशपुरनगर/CG : स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कलेक्ट्रेट परिसर...

जशपुरनगर/CG : स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कलेक्ट्रेट परिसर में  किया ध्वजारोहण………….

35
0
हम सबसे पहले भारतीय हैं और यही हमारी सबसे बड़ी पहचान है- कलेक्टर श्री व्यास
जशपुरनगर :   79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट परिसर में  ध्वजारोहण किया।  इस दौरान कलेक्टर और वहां मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों  ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया। कलेक्टर ने सभी को  स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं भी दी।
    इसके बाद मंत्रणा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कहा कि आजादी हमें देश के महानायकों के त्याग और बलिदान से मिली है, जिसे अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपना कार्य ईमानदारी और लगन के साथ करना होगा। कोई भी कार्य यदि समर्पण के साथ किया जाए, तो वह राष्ट्रहित में एक महत्वपूर्ण योगदान सिद्ध होता है। उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं से परिपूर्ण देश है, जहाँ विभिन्न धर्म, सम्प्रदाय, जाति के साथ ही अनेक भाषाएँ और बोलियाँ बोलने वाले लोग रहते हैं। यही विविधता भारत को विशिष्ट बनाती है। हम सबसे पहले भारतीय हैं और यही हमारी सबसे बड़ी पहचान है।
    इस दौरान कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत और कविताएँ प्रस्तुत कर कार्यक्रम को उत्साह और उमंग से भर दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, सहायक कलेक्टर श्री अनिकेत अशोक, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रशांत कुशवाहा और हरिओम द्विवेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here