Home छत्तीसगढ़ जशपुरनगर/CG : स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सर्किट हाउस में...

जशपुरनगर/CG : स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सर्किट हाउस में किया सिंदूरी के पौधे का रोपण…………

27
0
विधायक श्रीमती रायमुनी भगत एवं जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी श्एक पेड़ मां के नामश् अंतर्गत किया पौधारोपण
जशपुरनगर :  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल ने सर्किट हाउस के प्रांगण में श्एक पेड़ मां के नामश् अभियान अंतर्गत सिंदूरी के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत और जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय ने सीता अशोक, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत ने गुलमोहर, कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने नागकेशरी के पौधे का रोपण किया। इसके माध्यम से सभी ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, सहायक कलेक्टर श्री अनिकेत अशोक, डीएफओ शशि कुमार, एडीएम श्री प्रदीप कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, एसडीएम श्री विश्वासराव मस्के, डिप्टी कलेक्टर श्री हरिओम द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here