Home नरसिंहपुर नरसिंहपुर/MP : निर्वाचक नामावली त्रुटिरहित बनाये जाने बीएलओ क्षमता विकास के लिए...

नरसिंहपुर/MP : निर्वाचक नामावली त्रुटिरहित बनाये जाने बीएलओ क्षमता विकास के लिए प्रशिक्षण सत्र होंगे आयोजित……………

24
0

प्रत्येक विधानसभावार 50- 50 बीएलओ का होगा प्रशिक्षण सत्र

नरसिंहपुर : भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश द्वारा प्राप्त निर्देशों के परिपालन में निर्वाचक नामावली त्रुटिरहित बनाये जाने के लिए बीएलओ क्षमता विकास के लिए सभी लेबल ऑफिसर्स का प्रशिक्षण विधानसभावार 50- 50 बीएलओ का सत्र आयोजित किया जायेगा।

      प्रशिक्षण में बीएलओ विधिक प्रावधानों, निर्वाचक नामावली तैयार करने संबंधी प्रक्रिया, घर- घर जाकर सर्वे कर निर्वाचक नामावली की जानकारी का सत्यापन करना, मृत/ स्थानांतरित/ दोहरी प्रविष्टि की जानकारी, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, बूथ लेवल एजेंट से समन्वय, फार्मों, बीएलओ एप आदि के संबंध में बारीकियों से भलीभांति अवगत हो सकें। बीएलओ का प्रशिक्षण उपरांत बीएलओ का ई- मूल्यांकन किया जायेगा, जो बीएलओ इस परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं होंगे उनका पुन: परीक्षा में बैठना होगा।

      विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 118- गोटेगांव के बीएलओ का प्रशिक्षण 11, 14 जुलाई से 17 जुलाई तक जनपद पंचायत सभागार गोटेगांव में, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 119- नरसिंहपुर के बीएलओ का प्रशिक्षण 11, 12, 14 एवं 17 जुलाई को जनपद पंचायत कार्यालय नरसिंहपुर स्थित ई-कक्ष केन्द्र में, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 120- तेंदूखेड़ा के बीएलओ का प्रशिक्षण 11, 12, 14 एवं 16 जुलाई को तहसील कार्यालय तेंदूखेड़ा के सभाकक्ष में और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 121- गाडरवारा के बीएलओ का प्रशिक्षण 14 जुलाई से 16 जुलाई तक तहसील कार्यालय गाडरवारा के सभाकक्ष में आयोजित किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here