भारतीय रेलवे ने 1 जुलाई 2025 से ट्रेन किराया बढ़ाने का ऐलान किया है। यह बढ़ोतरी AC और नॉन-AC दोनों ट्रेनों पर लागू होगी। आइए जानते हैं कि किराया बढ़ोतरी की दरें क्या हैं और इसका असर किन यात्रियों पर पड़ेगा।
रेल मंत्रालय की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बढ़ा हुआ किराया, जनरल, स्लीपर, फर्स्ट क्लास और एसी में लागू किया जाएगा। एसी चेयर क्लास, एसी थ्री टियर, थ्री इकॉनमी, एसी टू टियर, एसी फर्स्ट क्लास और एग्जीक्यूटिव क्लास में दो पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाने का ऐलान किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, एसी कोच के अलावा नॉन एसी कोच की किराए में भी बढ़ोतरी की गई है।मेल और एक्सप्रेस ट्रेन के नॉन एसी कोच में सेकंड, स्लीपर और फर्स्ट क्लास में एक पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाया गया है।
किराया बढ़ोतरी की दरें:-
– नॉन-AC मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में 1 पैसा प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी
– AC क्लास में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी
– सेकेंड क्लास में 500 किलोमीटर तक कोई बढ़ोतरी नहीं, लेकिन 500 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा पर 0.5 पैसा प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी
किस पर पड़ेगा असर:-
– लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्री, खासकर AC और Sleeper क्लास में सफर करने वाले
– 500 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा करने वाले सेकेंड क्लास के यात्री
किसे मिलेगी राहत:-
– सबअर्बन ट्रेनों (लोकल ट्रेनों) के यात्री
– मंथली सीजन टिकट (MST) धारक
– 500 किलोमीटर तक की यात्रा करने वाले सेकेंड क्लास के यात्री
तत्काल टिकट बुकिंग में बदलाव:
– 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार कार्ड लिंक करना अनिवार्य
– 15 जुलाई 2025 से OTP आधारित आधार वेरिफिकेशन भी जरूरी
इस बढ़ोतरी का उद्देश्य रेलवे की ऑपरेशनल लागत को कवर करना और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देना है। हालांकि, यह बढ़ोतरी बहुत मामूली है और आम यात्रियों के बजट पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।



