Home नरसिंहपुर नरसिंहपुर/MP : चीचली में दीवार लेखन के माध्यम से दिया जल संरक्षण...

नरसिंहपुर/MP : चीचली में दीवार लेखन के माध्यम से दिया जल संरक्षण व संवर्धन का संदेश…………..

36
0

नरसिंहपुर : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर के तत्वावधान में विकासखंड की नवांकुर संस्था माही सामाजिक विकास संस्थान ने चीचली में दीवार लेखन के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण व संवर्धन का संदेश दिया। दीवार लेखन के माध्यम से नागरिकों को पानी की रक्षा- देश की सुरक्षा, माता भूमि- पिता पानी, यही कह रही गुरवानी, हम सबने ठाना है- पानी को बचाना है आदि प्रेरक नारों के माध्यम से जल संरक्षण व संवर्धन का संदेश दिया जा रहा है।

      उल्लेखनीय है कि 30 जून तक चलाये जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले की विभिन्न ग्रामों व पंचायतों में जल संरक्षण व संवर्धन की दिशा में दीवार लेखन के माध्यम से नागरिकों को जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। जल संरक्षण व संवर्धन के लिए दीवार श्लोगन लेखन के माध्यम से लोगों को जल के महत्व व उसके समुचित उपयोग का संदेश दिया। साथ ही जल के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रेरित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here