जिला मुख्यालय जांजगीर में स्टेनो साहू जी की नियुक्ति पर सवाल उठ रहे हैं। जानकार सूत्र बताते है कि, साहू जी रिटायरमेंट के बाद भी संविदा पर नियुक्त हो गए हैं और अभी भी स्टेनो के पद पर कार्यरत हैं। लोगों में चर्चा है कि साहू जी कलेक्टर के नाम से पैसा मांगते हैं। साथ ही जानकार सूत्र बताते हैं कि, साहू जी को रिटायर हुए 6 महीने हो चुके हैं, फिर भी वे अपने पद पर बने हुए हैं। यह एक बड़ी विडंबना है कि, साहू जी रिटायरमेंट के बाद भी पद नहीं छोड़ रहे हैं और संविदा पर नियुक्त हो गए हैं। इस नियुक्ति पर सवाल उठ रहे हैं और लोगों में आक्रोश है।
लोगों में चर्चा है कि, साहू जी बिना पैसे के कोई काम नहीं करते है यहां तक कि, स्टेनो साहू जी से अधिकारी भी त्रस्त है। सभी से उनका पैसे की मांग हमेशा रहती है। लोगों में इस बात का बहुत चर्चित चल रहा है कि, आज स्टेनो साहू जी करोड़ो के आसामी बन चुके है। जानकार सूत्र बताते है कि, साहू जी द्वारा रायपुर व बिलासपुर में भी मकान खरीदा गया है। और अपना और अपने परिवार के नाम से लाखों रूपये अर्जित किये हुए है। यह जांच का विषय है कि, साहू जी को किस आधार पर फिर से स्टेनो पद पर नियुक्त किया गया है ?



