नरसिंहपुर : जिले की समस्त शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान- आईटीआई नरसिंहपुर, गाडरवारा, गोटेगांव, तेंदूखेड़ा व बावई चीचली में सत्र 2025- 26 के लिए विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए इच्छुक आवेदक 16 जून तक प्रवेश के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इच्छुक आवेदक WWW.DSD.MP.GOV.IN पर जाकर एमपी ऑनलाइन सेंटर के माध्यम से अथवा स्वयं के माध्यम से प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के पश्चात च्वाइस फिलिंग करना अनिवार्य है।
प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नरसिंहपुर ने बताया कि आवेदक द्वारा 16 जून तक रजिस्ट्रेशन, त्रुटि सुधार और इच्छित संस्थाओं तथा व्यवसायों की प्राथमिकता क्रम का चयन करना होगा। इसके अलावा 17 जून तक कामन रैंक आवेदकों के लॉगिन पर प्रदर्शित की जायेगी। कामन रैंक पश्चात त्रुटि सुधार के लिए आवेदकों द्वारा पोर्टल पर स्वयं के लॉगिन पर जाकर त्रुटि सुधार किया जा सकेगा। यह कार्य 18 जून तक किया जा सकता है। प्रथम चयन सूची डिस्प्ले करना (आवेदकों को एसएमएस द्वारा सूचित) करने का कार्य 23 जून को किया जायेगा। प्रथम चयन सूची के आवेदकों का प्रवेश- आवंटन पत्रों की ऑनलाइन उपलब्धता/ आवंटित संस्था में उपस्थित मूल दस्तावेजों का सत्यापन व प्रवेश 24 जून से 26 जून तक किया जायेगा। अपग्रेड के साथ द्वितीय चयन सूची एक जुलाई को जारी किया जायेगा। द्वितीय चयन सूची के आवेदकों का प्रवेश 2 जुलाई से 4 जुलाई तक किया जायेगा।



