नरसिंहपुर : शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय नरसिंहपुर में 3 वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया के पश्चात रिक्त रह गई सीटों पर द्वितीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। कक्षा 10 वीं व 12 वीं के विद्यार्थी संस्था में उपस्थित होकर प्रवेश ले सकते हैं।
प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय नरसिंहपुर ने बताया कि कक्षा 10 वीं व 12 वीं के विद्यार्थी महाविद्यालय में संचालित ब्रॉच इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजी., कम्प्यूटर साईंस एंड इंजी., मार्डन ऑफिस मैनेजमेंट में प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश लेने पर विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में रोजगार के अवसर मिलेंगे। अधिक जानकारी के लिए प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय नरसिंहपुर के कार्यालयीन समय में और दूरभाष नंबर 07792- 236705 या मोबाइल नंबर 9098740752 पर सम्पर्क कर सकते हैं।



