जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में नगर पालिका भ्रष्टाचार के मामले में सुर्खियों पर छाई हुई है। क्योंकि आरोप है कि, नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।
जानकार सूत्र बताते है कि, बैकुण्ठपुर में प्रशासन बदलने के बाद से भ्रष्टाचार की घटनाएं बढ़ गई हैं। नगर पालिका के सीएमओ और अध्यक्ष पर आरोप है कि वे अपने मन मुताबिक तरीके से काम कर रहे हैं और अपने रिश्तेदारों को लाभ पहुंचा रहे हैं। साथ ही नगर पालिका के द्वारा पाइप लाइन और नाली निर्माण के काम में भी अनियमितताएं बरती जा रही हैं। क्योंकि बहुत से नल कनेक्शन अवैध है। वहीं सभी वार्डों के पार्षद भी इसमें सम्मिलित है। यहां तक देखा जाये तो पार्षद अपने घरों के सामने से लेकर पीछे तक नाली और रोड बना लिये है। और नगर पालिका के पैसे से चैकर टाइल्स भी अपने घरों के पास लगा रहे है।
जानकार सूत्रों का दावा है कि, नगर पालिका अध्यक्ष का ही राड और सीमेंट की सप्लाई दी जा रही है। साथ ही नगर पालिका द्वारा फर्जी बिल बनाये जा रहे है। इस संबंध में कोरिया कलेक्टर से संपादक द्वारा बार-बार बोला गया, पर कलेक्टर महोदया जी ने सभी बातों को नजर-अंदाज कर दिया। ऐसे में लोगों का कहना है कि, नगर पालिका द्वारा 10 फुट का नाली नहीं बना पा रहे है जबकि नगर पालिका करोड़ों का काम कर रही है। ऐसा लगता है कि, नगर पालिका के कार्यो से पैसा वसूलने से ही अगला चुनाव लड़ा जायेगा। क्योंकि आम जनता का कोई ध्यान नहीं है। खाली जातिवाद, परिवारवाद और पार्टीवाद पर ही केन्द्रित है। अब देखना यह है कि, कलेक्टर इन आरोपों की जांच कराती हैं और दोषियों पर कार्रवाई करती हैं या नहीं ?


