नरसिंहपुर : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल व पर्यावरण संरक्षण पर मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर के तत्वावधान में विकासखंड करेली के अंतर्गत ग्राम चिनकी के श्री राम आरण्यक में संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी के पश्चात एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत संयुक्त रूप से पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण का संरक्षण दिया।
यहां आयोजित संगोष्ठी के दौरान बताया गया कि राज्य सरकार 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चला रही है। इस दौरान ग्रामीणों को जल के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। हम सभी को आने वाली पीढ़ी के लिए आज से ही जल बचाना होगा। आने वाले समय में बरसात के दिनों में हम सभी को जल का संरक्षण करना होगा। जल संरक्षण के माध्यम से सभी को पानी उपलब्ध होगा और भू- जल स्तर में सुधार होगा।
इस अवसर पर नवांकुर संस्था पिपरहा व रमपुरा, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति चिनकी, गायत्री परिवार के अध्यक्ष, सचिव व सदस्य और ग्रामीणजन मौजूद थे।
समिति के सदस्यों के बच्चों ने भी लगाये कुल 27 पौधे
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मप्र जन अभियान परिषद विकासखंड चीचली के अंतर्गत जनशक्ति सेवा समिति उकासघाट द्वारा पौधरोपण किया। समिति के सदस्यों व बच्चों ने फलदार एवं छायादार के कुल 27 पौधों का रोपण किया।




