Home छत्तीसगढ़ जशपुरनगर/CG : कलेक्टर ने अटल परिसर निर्माण कार्य का किया अवलोकन, ...

जशपुरनगर/CG : कलेक्टर ने अटल परिसर निर्माण कार्य का किया अवलोकन, जनपद अध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों से नगर विकास पर की चर्चा…………..

37
0

जशपुरनगर :  कलेक्टर रोहित व्यास ने शनिवार को जशपुरनगर के विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों का अवलोकन किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष गंगाराम भगत, नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, नगर पालिका सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने जिला संग्रहालय परिसर के निर्माणाधीन अटल परिसर का अवलोकन किया। जहां जनप्रतिनिधियों के साथ अटल परिसर को लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाने हेतु यहां बैठने की व्यवस्था, लाइटिंग आदि व्यवस्थाओं को विकसित करने हेतु चर्चा की। कलेक्टर ने निर्माण कार्य का अवलोकन करते हुए गुणवत्तापूर्ण रूप से इसे जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात सभी ने नालंदा परिसर हेतु प्रस्तावित भूमि का अवलोकन करते हुए लाइब्रेरी निर्माण पर चर्चा की। जहां कलेक्टर ने लाइब्रेरी के निर्माण हेतु बनाई गई डिजाइन पर जनप्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए आसपास ऑक्सी जोन निर्माण, लाइब्रेरी के संचालन, भवन निर्माण, लेआउट आदि पर विस्तृत चर्चा कर उनके सुझाव भी लिए। उन्होंने निस्तारी वन डिपो को उचित स्थान पर स्थानांतरित करने पर भी जनप्रतिनिधियों से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को लाइब्रेरी के आस पास प्लांटेशन करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने सभी जनप्रतिनिधियों से नगर के विकास के लिए विभिन्न कार्यों एवं समस्याओं पर चर्चा की और जनप्रतिनिधियों ने उनपर अपने सुझाव भी दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here