महिलाओं के लिए महिला प्रसाधन की भी सुविधा
महिलाओं से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता
जशपुरनगर 14 जून 2025/ संबंधित विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्थलगांव विकासखंड के बस स्टैंड में लोगों की सुविधा के लिए सुलभ शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई गई है जिसमें महिला प्रसाधन भी है महिला प्रसाधन के लिए कोई भी शुल्क नहीं ली जाती है।
पूर्व में बस स्टैंड में एक ओपन यूरिनल था जिसे डिस्मेंटल किया गया था वर्तमान में बस स्टैंड कंपाउंड में जगह खाली नहीं होने के कारण से ओपन यूरिनल बनाया जाना संभव नहीं है।



