Home नरसिंहपुर नरसिंहपुर/MP : जल भराव रोकने के लिए प्रत्येक पंचायतों में चलाया जा...

नरसिंहपुर/MP : जल भराव रोकने के लिए प्रत्येक पंचायतों में चलाया जा रहा सफाई अभियान…………..

84
0

अब तक करीब 200 पंचायतों में हुई साफ- सफाई

शेष पंचायतों में 10 दिवस में पूर्ण होगी साफ- सफाई

नरसिंहपुर : स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायतों द्वारा अभियान के तौर पर वर्षा के पूर्व साफ- सफाई अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्य सीईओ जिला पंचायत नरसिंहपुर के निर्देशन में किया जा रहा है। जिले की लगभग 200 पंचायतों में साफ- सफाई अभियान चलाया जा चुका है, जबकि शेष पंचायतों में यह कार्य 10 दिवस में पूर्ण की जायेंगी।

      उल्लेखनीय है कि जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सामुदायिक स्थलों पर एकत्रित कचरे की साफ- सफाई की जा रही है। इसका उद्देश्य घरों से निकलने वाले पानी और बरसात के पानी का भराव को रोकने के लिए किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here