Home नरसिंहपुर नरसिंहपुर/MP : एक दिवसीय जिला स्तरीय उल्लास नव भारत साक्षरता प्रशिक्षण सम्पन्न…………..

नरसिंहपुर/MP : एक दिवसीय जिला स्तरीय उल्लास नव भारत साक्षरता प्रशिक्षण सम्पन्न…………..

42
0

नरसिंहपुर : जिला स्तरीय उल्लास नव भारत साक्षरता के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण जनपद शिक्षा केन्द्र नरसिंहपुर में सम्पन्न हुआ। इसका उद्देश्य जिले में साक्षरता दर को बढ़ाना है। विकासखंड सह समन्वयकों द्वारा यह प्रशिक्षण दिया गया।

      उल्लेखनीय है कि 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यस्क व्यक्ति जो औपचारिक शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाये और शिक्षा प्राप्त करने की उम्र पार कर चुके हैं, उनकी निरक्षरता उन्मूलन के लिए उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

      प्रशिक्षण के दौरान जिला परियोजना समन्वयक ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विकासखंड व संकुल स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित करने के लिए आवश्यक तैयारियां करने के लिए कहा। जिला सह समन्वयक श्री अखलेश राजोरिया ने साक्षरता का परिचय दिया और अपने सुझाव साझा किये। विकासखंड शिक्षा अधिकारी गोटेगांव द्वारा किये गये नवाचार के बारे में अपने अनुभव साझा किये।

      एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण में समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्रोत समन्वयक, विकासखंड अकादमिक समन्वयक व सह समन्वयक साक्षरता मौजूद थे।

      उल्लास नव भारत साक्षरता के सफल क्रियान्वयन के लिए विकासखंड स्तर पर 16 जून तक, संकुल स्तरीय 18 जून तक और ग्राम व वार्ड स्तरीय 20 जून तक एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किये जायेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here