अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ है। जहां एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान लंदन जा रहा था, लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद यह मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें 242 यात्री सवार थे। मेघानीनगर के पास यह भयानक हादसा हुआ। हादसे के बाद घटनास्थल पर दमकल की गाड़ियांए ठैथ् और छक्त्थ् की टीमें तुरंत भेजी गईं और 5 किलोमीटर दूर तक इस हादसे का धमाका और धुआं उठता दिखाई देता गयाए यह बेहद बड़ा यात्री विमान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर लंबी दूरी की उड़ानों के लिए बनाया गया है।
गुजरात के अहमदाबाद में दुर्घटना की शिकार हुई एयर इंडिया की उड़ान एआई 171 का ब्लैक बॉक्स मिल गया है। विमानन मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। मंत्रालय ने बताया कि ब्लैक बॉक्स को इमारत की छत से बरामद किया गया। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ;एएआईबीद्ध ने हादसे के तुरंत बाद पूरी ताकत से जांच शुरू कर दी थी। राज्य सरकार के 40 से अधिक कर्मचारी भी मौके पर मौजूद विमानन मंत्रालय की टीमों के साथ मिलकर राहत और जांच कार्य में जुटे हुए हैं। मंत्रालय ने बताया कि डीएफडीआर को छत से बरामद किया गया है। इससे पहलेए पुलिस और दमकल अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इस ब्लैक बॉक्स का विश्लेषण हादसे की वजहों को समझने में अहम भूमिका निभाएगा।
अहमदाबाद के दमकल अधिकारियों ने बताया कि मेटल कटर जैसे खास उपकरणों से लैस एक टीम को मेघाणीनगर इलाके में दुर्घटनास्थल पर भेजा गया था। यह इलाका हवाई अड्डे के पास स्थित है, जहां गुरुवार दोपहर बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। जहां पर काफी मशक्कत के बाद टीम ब्लैक बॉक्स को खोजने में सफल रही।



