Home नरसिंहपुर नरसिंहपुर/MP : ग्राम रामनिवारी में हुआ जल संगोष्ठी का आयोजन………….

नरसिंहपुर/MP : ग्राम रामनिवारी में हुआ जल संगोष्ठी का आयोजन………….

44
0

नरसिंहपुर : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम पंचायत गोटेगांवखेड़ा के ग्राम रामनिवारी में ग्राम संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान दीवार लेखन कर लोगों को जागरुक किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करना और जल के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देना था।

      संगोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने जल के महत्व, गिरते जल स्तर और जल को व्यर्थ बहने से रोकने के उपाय बताये। उन्होंने बताया कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल को सुरक्षित रखना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। साथ ही जल संचयन, वर्षा जल संग्रहण और घरेलू जल उपयोग में सावधानी बरतने जैसे सुझाव भी साझा किए गए।

      इस कार्यक्रम का आयोजन नई पहल फाउंडेशन, सेक्टर श्रीनगर ने किया। जिसमें स्थानीय ग्रामीणों की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में जल संरक्षण से जुड़ी शपथ भी दिलाई गई। जिसमें सभी ने जल का दुरुपयोग न करने और आस-पास के लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

दीवार लेखन कर लोगों को जागरुक

      अभियान के तहत ग्राम पंचायत रामनिवासी में ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से दीवार लेखन का कार्य किया गया। दीवार लेखन के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण व संवर्धन का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here