नरसिंहपुर : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर के तत्वावधान में सखिमिलन महिला संघ द्वारा जिले की ग्राम पंचायत इमलिया में जल संगोष्ठी के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण व संवर्धन का संदेश दिया। इस दौरान सभी को जल का सदुपयोग करने और दुरूपयोग रोकने की शपथ दिलाई।
ब्लॉक समन्वयक श्रीमती माधवी पाठ ने कहा कि जल संरक्षण व संवर्धन की दिशा में हम सभी को जल का उपयोग करने और गांव में जल का दुरूपयोग को रोकने के लिए जागरूकता लानी होगी। उन्होंने जल की उपयोगिता को विस्तार से बताया।
इस अवसर पर नवांकुर सखिमिलन महिला संघ समन्वयक मीनू मण्डलोई, परामर्शदाता और ग्रामीणजन मौजूद थे।



