Home नरसिंहपुर नरसिंहपुर/MP : ग्राम राखी भैंसा में आयोजित हुई जल संगोष्ठी, ...

नरसिंहपुर/MP : ग्राम राखी भैंसा में आयोजित हुई जल संगोष्ठी, जल संरक्षण व संवर्धन के लिए किया ग्रामीणों को प्रेरित…………..

22
0

नरसिंहपुर : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर के तत्वाधान में विकासखंड गोटेगांव की नवांकुर संस्था अकोला द्वारा ग्राम राखी भैंसा में जल संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान ग्रामीणों को जल के महत्व व उसके समुचित उपयोग के साथ जल संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रेरित किया।

      नवांकुर संस्था अकोला के अध्यक्ष श्री सोबरन सिंह लोधी ने ग्रामीणों को बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में चलाये जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले की 30 नवांकुर संस्थाओं द्वारा जल संरक्षण व संवर्धन के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं। विकासखंड समन्वयक श्री प्रतीक दुबे ने कहा कि अभियान के दौरान पुरानी जल संरचनाओं की साफ-सफाई व जीर्णोद्धार के साथ- साथ नवीन जल संरचनाओं का निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा लोगों को जागरूक करने के लिए दीवार लेखन, रंगोली, विभिन्न प्रतियोगितायें, जल चौपाल, संगोष्ठी आदि गतिविधियों 30 जून तक निरंतर आयोजित किये जा रहे हैं। इस अवसर पर नवांकुर संस्था के अध्यक्ष, सचिव, प्रस्फुटन समितियों के सदस्य और ग्रामीणजन मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here