Home नरसिंहपुर नरसिंहपुर/MP : जल संरक्षण व संवर्धन के लिए चांवरपाठा में आयोजित की...

नरसिंहपुर/MP : जल संरक्षण व संवर्धन के लिए चांवरपाठा में आयोजित की गई प्रतियोगिता – चित्रकलां, मेहंदी और पोस्टर के माध्यम से दिया जल संरक्षण का संदेश, जिले में 30 जून तक आयोजित हो रही विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां……………

73
0

नरसिंहपुर : जल गंगा संवर्धन अभियान जिले में 30 जून तक निरंतर चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत अंतर्गत जल संरचनाओं का निर्माण व पुरानी जल संरचनाओं की साफ- सफाई, ग्राम चौपाल, रंगोली प्रतियोगिता, जल संवाद, संगोष्ठी, रैली, शपथ, दीवार लेखन आदि के कार्य निरंतर किये जा रहे हैं। इस कार्य में जहां जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी, मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर की संस्थाओं के अलावा आम नागरिक भी अपनी सहभागिता स्वेच्छा से निभा रहे हैं।

      इसी क्रम में मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर के तत्वाधान में परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत सामाज कार्य में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम एक्सीलेंस स्कूल चांवरपाठा की छात्र- छात्राओं के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई। रंगोली और पेंटिंग के माध्यम से लोगों को जल का महत्व बताया गया। वहीं छात्राओं ने अपने हाथों में मेहंदी लगाकर लोगों को जल गंगा संवर्धन अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here