नरसिंहपुर : डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में विधायक गोटेगांव श्री महेन्द्र नागेश के मुख्य आतिथ्य में शासकीय ठाकुर निरंजन सिंह महाविद्यालय गोटेगांव में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। यह कार्यक्रम मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर के तत्वाधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान राज्य शासन द्वारा चलाये जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान पर आधारित प्रश्नमंच का आयोजन भी किया गया। अभियान से संबंधित मौजूद विद्यार्थियों व आम नागरिकों से प्रश्न पूछे गये।
विधायक श्री नागेश ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का जीवन व शिक्षा से प्रेरणा लेकर उनके बनाये गये संविधान की सर्वोच्चता से पालन करने की आवश्यकता है। आज समाज की स्थिति बदल रही है। श्री देवदत्त पचोरी ने बताया कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के जीवन से शिक्षा, संघर्ष एवं समाज के उत्थान लिए किए गए कार्यों से हम सबको प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
मणिनागेन्द सिंह फाउंडेशन के सचिव श्री सरदार सिंह ने बताया कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का जीवन संघर्षों के बावजूद शिक्षा प्राप्त की और सामाजिक समानता, बंधुत्व एवं समरसतापूर्ण जीवन के लिए आंदोलन चलाया।
कार्यक्रम की प्रस्तावना देते हुए जिला समन्वयक मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर श्री जयनारायण शर्मा ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी व्यक्तित्व व कृतित्व का विस्तार से परिचय दिया।
इस अवसर पर वशिष्ठ अतिथि श्रीमती अंजनी दीपक सोनी, परामर्शदाता श्री महेश पटेल, श्री सोबरन पटेल, श्री छत्रपाल पटेल, नवांकुर संस्था प्रतिनिधि श्री सुनील पटेल, गणमान्य नागरिक, मप्र जनभियान परिषद की नवांकुर संस्थाओं, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों, महाविद्यालय के प्राध्यापक व छात्र मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता डॉ. आशीष ठाकुर एवं आभार विकासखण्ड समन्वयक श्री प्रतीक दुबे ने किया।



