Home नरसिंहपुर नरसिंहपुर/MP : कलेक्टर ने किसानों से कहा कि वे नरवाई/ पराली नहीं...

नरसिंहपुर/MP : कलेक्टर ने किसानों से कहा कि वे नरवाई/ पराली नहीं जलायें, किसानों को किया जाये सुपर सीडर जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित…………..

26
0

कलेक्टर ने किया ग्राम सासबहू में सुपर सीडर मशीन से मूंग की बोनी का अवलोकन

नरसिंहपुर : कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने जिले की करेली विकासखंड के ग्राम सासबहू में सुपर सीडर से मूंग की बोनी का अवलोकन किया। उन्होंने यहां कृषक श्री शोभाराम साहू, छोटेलाल साहू, बाबूलाल और प्रेमनारायण के खेतों में जाकर भ्रमण किया। इस दौरान चना और गेहूं की फसल कटाई के बाद बिना जुताई के मूंग की बोनी का अवलोकन किया।

      कलेक्टर श्रीमती पटले ने किसानों को नरवाई/ पराली जलाने के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि खेतों में आग लगाने से भूमि में मौजूद सूक्ष्म जीव नष्ट हो जाते हैं, मिट्टी की भौतिक संरचना खराब हो जाती है और पर्यावरण पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कलेक्टर ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे राज्य शासन द्वारा जारी आदेश का पालन करें। आदेश के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जावेगी। उन्होंने जिले के किसानों को सुपर सीडर जैसी आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया, जो पर्यावरण संरक्षण के साथ- साथ लागत को कम करने और उत्पादकता बढ़ाने में सहायक हैं।

      इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारी, अन्य अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद थे। कलेक्टर के इस भ्रमण से किसानों को नई तकनीकों को अपनाने और पर्यावरण के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here