Home नरसिंहपुर नरसिंहपुर/MP : शासकीय माध्यमिक विद्यालय छीतापार में आयोजित हुई जल संगोष्ठी, ...

नरसिंहपुर/MP : शासकीय माध्यमिक विद्यालय छीतापार में आयोजित हुई जल संगोष्ठी, विद्यार्थियों को बताया जल का महत्व………….

17
0

अन्य लोगों को भी जल संरक्षण के लिए प्रेरित करने का दिया संदेश

नरसिंहपुर : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मप्र जनअभिायान परिषद नरसिंहपुर के तत्वाधान में परिषद की चांवरपाठा विकासखंड के अंतर्गत भौरझिर सेक्टर के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय छीतापार में जल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को जल का महत्व बताया गया और अन्य लोगों को भी जल संरक्षण के लिए प्रेरित करने के लिए कहा गया।

      संगोष्ठी के माध्यम से बच्चों को बताया गया कि छोटे- छोटे प्रयासों से जल को कैसे बचाया जा सकता है। इसके लिए आम नागरिकों द्वारा क्या प्रयास किया जा सकता है और जल की एक- एक बूंद को सहेजना क्यों आवश्यक है के बारे में विस्तार से बताया गया। बच्चों को अपने घरों और आसपास में जल का सुदपयोग करने के लिए प्रेरित किया। जल संगोष्ठी के माध्यम से बताया गया कि राज्य शासन जल गंगा संवर्धन अभियान चला रहा है, जो 30 जून तक चलाया जायेगा। जिले में हो रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here