नरसिंहपुर : मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के तत्वाधान में “जल गंगा संवर्धन अभियान” अभियान के अन्तर्गत जिले की विकासखण्ड चावरपाठा में ग्राम अवरिया के गोकुलपुरी झिरना में 300 बोरियों का बंधान किया गया। यह बंधान जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किया गया है।
इस बंधान से न केवल जल रुकेगा बल्कि भूमिगत जलस्तर में वृद्धि होगी। ग्रीष्म काल में पशु-पक्षियों सहित लोगों को जल की उपलब्धता रहेगी। कृषि का सिंचिंत रकवे में वृद्धि के साथ किसानों के आय में बढ़ोत्तरी होगी। जिससे स्थानीय भूमिगत जल वृद्धि सहित गर्मी में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। पेड़- पौधों को पानी मिल सकेगा। यह बंधान सामुदायिक सहभागिता के साथ परिषद की नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बंधा, स्वामी साधना सेवा समिति बिल्थारी, भारद्वाज जन कल्याण समिति ईश्वरपुर, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बरमानखुर्द एवं सीएमसीएलडीपी के छात्रों व परामर्शदाताओं के सामूहिक श्रम दान से बनाया गया है।