Home नरसिंहपुर नरसिंहपुर/MP : जल संरक्षण व संवर्धन की दिशा में रीछई नाले में...

नरसिंहपुर/MP : जल संरक्षण व संवर्धन की दिशा में रीछई नाले में हुआ 60 बोरी से बंधान…………..

19
0

नरसिंहपुर : प्रदेश सहित जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान 30 मार्च से 30 जून तक चलाया जायेगा। इसी क्रम में मप्र जन अभियान परिषद नरसिंहपुर के तत्वावधान में रीछई नाले में 60 बोरी से बंधान कर जल का संरक्षण किया गया।

      जिला समन्वयक मप्र जनअभियान परिषद श्री जय नारायण शर्मा व विकासखंड करेली समन्वयक श्रीमती माधवी पाठक के मार्गदर्शन में करेली सेक्टर के सुआतला के ग्राम रीछई में नवांकुर संस्था रमपुरा, पिपरहा व नन्ही झामर के तत्वाधान में बोरी बंधान किया गया।

      मप्र जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री शर्मा ने बताया कि जल संरक्षण व संवर्धन, भूमिगत जल में वृद्धि, ग्रीष्म ऋतु में पशु- पक्षियों को पीने का पानी, हरियाली, पानी के संग्रह से सिंचाई के लिए जल की उपलब्धता, सब्जी उत्पादन और लोगों को गर्मी में जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो, इस उद्देश्य से स्थानीय रीछई नाले पर 60 बोरी बंधान किया गया।

      इस अवसर पर सचिव ग्राम पंचायत रीछई श्री रणधीर सिंह लोधी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति नवांकुर संस्था रमपुरा के श्री भगवान सिंह, राजा लोधी, नवांकुर संस्था नन्ही झामर के श्री रघुनंदन लोधी, नवांकुर संस्था पिपरहा से श्री राधेश्याम मलाह, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रीछई के श्री सतेंद्र सिंह राजपूत, श्री ब्रजेश विश्वकर्मा, श्री लक्ष्मण सिंह लोधी, अजय लोधी, विजय लोधी, ग्राम कोटवार रीछई श्री मनीष गोलंदाज, रमपुरा  रवि नोरिया सहित आम नागरिक मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here