Home चुनाव दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा सरकार, भाजपा ने दिल्ली में भगवा...

दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा सरकार, भाजपा ने दिल्ली में भगवा लहरा दिया…………..

23
0

नई दिल्ली : दिल्ली में भाजपा की दमदार एंट्री हो चुकी है। 27 साल का वनवास समाप्त करते हुए भाजपा ने दिल्ली में भगवा लहरा दिया है। दिल्ली वालों ने आम आदमी पार्टी को ऐसे नकारा कि पार्टी के नंबर-1 नेता अरविंद केजरीवाल, नंबर-2 नेता मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज तक चुनाव हार गए। दिल्ली में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर पीएम मोदी ने कहा कि विकास और सुशासन की जीत हुई। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि हम दिल्ली के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। यह गारंटी है।

चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा 2 सीट जीती और 46 सीटों पर उसे बढ़त है यानी कुल 48 सीटें। आम आदमी पार्टी भी 2 सीट जीती है, 20 सीटों पर आगे चल रही है यानी कुल 22 सीटें। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है।

नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल भी हार गए हैं। केजरीवाल 3182 वोटों के अंतर से प्रवेश वर्मा से चुनाव हार गए। जंगपुरा में मनीष सिसोदिया हार गए हैं। दिल्ली में कुल विधानसभा सीटें 70 हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 36 है। ज्‍यादातर एग्जिट पोल में भाजपा को आप पर बढ़त दिखाई गई है। जो अब सही साबित होती नजर आ रही है।

  • 2020 में भाजपा ने महज 8 सीटें जीती थीं। 2025 में 6 गुना ज्यादा यानी 48 से ज्यादा सीटों पर जीती।
  • केजरीवाल की नई दिल्ली सीट पर 20 उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई। इन्हें मिले वोट दो अंक तक भी नहीं पहुंच सके।
  • केजरीवाल, प्रवेश वर्मा से 3000 वोटों से हारे, जबकि संदीप दीक्षित को महज 3873 वोट ही मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here