Home नरसिंहपुर नरसिंहपुर : फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में...

नरसिंहपुर : फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में रोल प्रेक्षक एवं संभागायुक्त की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की बैठक सम्पन्न………..

92
0

जिले में 27 एवं 28 नवम्बर को लगाया जायेगा विशेष कैम्प

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग के लिए राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से की अपेक्षा

नरसिंहपुर : रोल प्रेक्षक एवं संभागायुक्त जबलपुर श्री अभय वर्मा की अध्यक्षता में फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को सम्पन्न हुई।

                बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शीतला पटले, सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अंजली शाह, सहायक कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी तेंदूखेडा श्री शुभम यादव, सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार, राजनैतिक दलों से श्री अमितेन्द्र नारोलिया, श्री विनोद श्रीवास्तव, श्री गोलू राय, श्री प्रेमनारायण जाटव, श्री गिरवर सिंह टंटवाल, श्री दिनेश दुबे, श्री नबाव ठाकुर, श्री शब्बीर मंसूरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

                बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती पटले ने फोटो निर्वाचक नामावली की गतिविधियों को विस्तार से बताया। बैठक में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों ने मतदान केन्द्रों में मतदाता संख्या अधिकतम 1200 किये जाने तथा मतदान केन्द्र रानी अवंतीबाई एवं शंकराचार्य वार्ड में मतदाताओं का सर्वे पुन: करने, मतदाताओं को अपने निज निवास के मतदान केन्द्र में नाम दर्ज करने की बात कही। इस पर रोल प्रेक्षक एवं संभागायुक्त ने तहसीलदार नरसिंहपुर को पुन: सर्वे कराने के निर्देश दिये। जनप्रतिनिधियों द्वारा निर्वाचक नामावली के संबंध में जिले में दो दिवस का विशेष कैम्प आयोजित किये जाने की बात कही। इस पर संभागायुक्त ने जिले के मतदान केन्द्रों में 27 एवं 28 नवम्बर को विशेष कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिये। साथ ही निर्देशित किया कि सभी बीएलओ अपने- अपने मतदान केन्द्रों में उपस्थित रहकर निर्वाचक नामावली के फार्म 6, 7 एवं 8 प्राप्त करें। संभागायुक्त श्री वर्मा ने सभी राजनैतिक दलों से अपेक्षा की गई कि वे अपने दल की ओर से बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करें, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जा सके। सभी से अधिक से अधिक निर्वाचक नामावली में नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत तथा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम नामावली से पृथक करने में सहयोग करने की अपेक्षा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here