Home स्वच्छता मलेरिया एवं डेंगू की रोकथाम के लिए उपाय……………

मलेरिया एवं डेंगू की रोकथाम के लिए उपाय……………

169
0

वर्षा के दौरान डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया आदि बीमारियां मच्छर के काटने से होती हैं। इन बीमारियों से बचाव के लिए डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर को आपके घर में या आसपास पैदा ना होने दें। डेंगू फैलाने वाली एडीज मच्छर साफ पानी में पैदा होते हैं और यह दिन के समय काटता है। घर की छत एवं घर के आसपास अनुपयोगी सामग्री में पानी जमा न होने दें। सप्ताह में एक बार अपने घर में रखें टीन, डब्बा व बाल्टी आदि का पानी खाली कर दें। दोबारा उपयोग करने से पहले उन्हें अच्छी तरह से सुखाएं। टायरों आदि में पानी जमाव नहीं हो। पानी के बर्तन, टंकियों आदि को ढंक कर रखें। हेंडपंप के आसपास पानी एकत्र न होने दें। घर के आसपास के गड्ढों को मिट्टी से भर दें। पानी भरे रहने वाले स्थानों पर मिट्टी का तेल या जला हुआ इंजन का तेल डालें। व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए पूरी बांह के कपड़े पहनें, मच्छर प्रतिकर्षक क्रीम, क्वाईल, शाम के समय नीम की पत्तियों का धुंआ तथा सोते समय मच्छरदानी का उपयोग अवश्य करें, जिससे मच्छर के काटने से स्वयं को बचाया जा सके। मच्छर के लार्वा को नष्टीकरण से डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया से बचाव किया जा सकता है। जन सहभागिता के माध्यम से ही डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम की जा सकती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here