रायपुर/बस्तर।
बस्तर संभाग में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और आम नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया है।
इस अभियान के माध्यम से दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श, जांच और उपचार की सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।
पहले जहां ग्रामीणों को इलाज के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी और सीमित स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, वहीं अब आधुनिक जांच सुविधाएं, समय पर उपचार और स्वास्थ्य परामर्श गांवों तक पहुंचने से हजारों लोगों को राहत मिली है।
अभियान के तहत गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान, आवश्यक जांच, विशेषज्ञों की सलाह तथा जरूरतमंद मरीजों को उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर करने की व्यवस्था भी की जा रही है।
इससे ग्रामीणों का समय और आर्थिक व्यय दोनों कम हुआ है तथा स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों का विश्वास भी बढ़ा है।
यह अभियान केवल चिकित्सा सेवाओं का विस्तार नहीं, बल्कि बस्तर के प्रत्येक नागरिक को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और भरोसेमंद स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक प्रभावी प्रयास है।
अभियान के निरंतर संचालन से आने वाले समय में क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक मजबूत होने की उम्मीद है।
रिपोर्ट: नीलेश सोनी
विशेष संवाददाता
वशिष्ठ टाइम्स

