Home बिहार किशनगंज : महिला ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया………..

किशनगंज : महिला ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया………..

87
0

किशनगंज : बिहार के किशनगंज जिले में एक महिला ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया है। महिला का नाम ताहिरा आलम है। एक साथ पांच बच्चों के जन्म के बाद से महिला के परिजनों में उत्साह का माहौल है। पूरा मामला किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड के रजा नर्सिंग होम का है। यहां शनिवार की रात एक महिला ने एक साथ पांच बच्ची को जन्म दिया। महिला ने बताया कि जब मैं दो महीने की गर्भवती थी, तब मुझे पता चला कि मेरे गर्भ में चार शिशु हैं। हालांकि, बाद में पता चला कि उनकी संख्या पांच है। इसके बाद मैं डरने लगी। हालांकि, डॉक्टर ने मुझे आश्वासन दिया कि डरने की बात नहीं है। रजा नर्सिंग होम की डॉक्टर ने बताया कि हमने जब पेशेंट को बताया कि उसके पेट में 5 बच्चे हैं। तो पेशेंट घबराने लगी, लेकिन, हमने समझाया, घबराने की बात नहीं है। आज जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here