Home छत्तीसगढ़ स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, सरपंच, सचिव, एवं ग्राम रोजगार...

स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, सरपंच, सचिव, एवं ग्राम रोजगार सहायक को मिला प्रशस्ति पत्र

12
0
hey
शहडोलजयसिंहनगर। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर जनपद पंचायत जयसिंहनगर, जिला शहडोल द्वारा ग्रामीण विकास कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में ग्राम पंचायत छपराटोला के सरपंच, सचिव,ग्राम रोजगार सहायक को उनके बेहतर कार्य एवं दायित्वों के कुशल निर्वहन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

जनपद पंचायत जयसिंहनगर की ओर से जारी प्रशस्ति पत्र में सरपंच,सचिव,ग्राम रोजगार सहायक के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिला यह सम्मान संबंधित कर्मचारी के लिए गौरव का विषय है तथा अन्य कर्मचारियों के लिए भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा है।

ग्राम पंचायत के सरपंच के मार्गदर्शन एवं सहयोग से ग्रामीण विकास और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में ग्राम रोजगार सहायक द्वारा किए जा रहे कार्यों को इस सम्मान से नई ऊर्जा मिली है।
सरपंच ने प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने पर ग्राम रोजगार सहायक को बधाई देते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करना ही ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

प्रशस्ति पत्र पर जनपद पंचायत जयसिंहनगर की अध्यक्ष मालती देवी सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवानी जैन के हस्ताक्षर अंकित हैं। जनपद पंचायत द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कर्मचारियों को सम्मानित किए जाने की पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

विशेष समाचार। बेनी माधव कुशवाहा (डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर शहडोल)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here