Home shadol सीधी/जयसिंहनगर। स्वतंत्रता दिवस पर शासकीय आवासीय विद्यालय सीधी में ध्वजारोहण, देशभक्ति...

सीधी/जयसिंहनगर। स्वतंत्रता दिवस पर शासकीय आवासीय विद्यालय सीधी में ध्वजारोहण, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय परिसर

10
0
hey

मध्यप्रदेश

सीधी/जयसिंहनगर। 15 अगस्त 2026 को देशभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय आवासीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सीधी, जिला शहडोल में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह की शुरुआत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई।

ध्वजा रोहण‌ का कार्य जनपद सदस्य प्रमोद सिंह जी द्वारा सम्पन्न किया गया

विद्यालय परिसर में तिरंगा शान से लहराया और उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं समर्पण का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के योगदान को याद किया।

वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में जीवन जी रहे हैं। विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने, शिक्षा के प्रति समर्पित रहने और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया गया।

शासकीय आवासीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सीधी, जिला शहडोल की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।

जिला रिपोर्टर शहडोल — बेनी माधव कुशवाहा                                     वशिष्ठ टाइम्स समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here