सूरजपुर/10 अगस्त 206/ सूरजपुर कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री शुभम बंसल के मार्गदर्शन में आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैलाशपुर, विकासखण्ड सूरजपुर में ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं‘‘ योजना अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस योजनातंर्गत में निबंध प्रतियोगिता, नारा लेखन एवं वंदे मातरम् के 150वीं वर्षगांठ पर प्रदर्शनी लगाया गया। जिसमें विद्यार्थियों को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरूस्कार प्रदान किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम में घरेलु हिंसा, महिला उत्पीड़न मासिक धर्म स्वच्छता एवं बाल विवाह से होने वाले नुकसान और बाल विवाह न करने की सलाह दी गई तथा टोल फ्री नम्बर 1098,181,112,1930 पर शिकायत कर तत्काल सुरक्षा प्राप्त करने के बारे मे जानकारी दी गई तथा नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, महतारी वंदन योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, घरेलु हिंसा, महिला उत्पीड़न एवं महिलाओं के सुरक्षार्थ संचालित योजनाओं एवं कानूनो के बारे में जानकारी दी गई तथा ब्रोसर वितरण किया गया।
इस जागरूकता कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग महिला सशक्तिकरण हब से वित्तीय साक्षरता फरजाना, जेण्डर विशेषज्ञ श्रीमती पुनम राजवाडे एवं विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राए एवं प्राचार्य डॉ श्रीमती अमृता सिंह, युगल निकुंज एवं सुषमा खेश सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

