Home एम.सी.बी. पटना/एमसीबी, हस्तशिल्प प्रदर्शनी में कलेक्टर ने छात्राओं का बढ़ाया उत्साह, प्रतिभा निखारने...

पटना/एमसीबी, हस्तशिल्प प्रदर्शनी में कलेक्टर ने छात्राओं का बढ़ाया उत्साह, प्रतिभा निखारने का दिया संदेश

5
0
hey

पटना/एमसीबी। वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) सेवा केंद्र, नया रायपुर द्वारा आयोजित हस्तशिल्प प्रदर्शन-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पटना की छात्राओं से आत्मीय संवाद किया।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने छात्राओं द्वारा तैयार किए गए बांस शिल्प, वुडन आर्ट एवं पैरा आर्ट की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनके हुनर की सराहना की।
उन्होंने छात्राओं के रचनात्मक कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें अपनी कला एवं कौशल को निरंतर विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कलेक्टर ने एआर-वीआर
(ऑगमेंटेड एवं वर्चुअल रियलिटी) आधारित आधुनिक डिजिटल शिक्षा तकनीक का भी अनुभव लिया तथा कहा कि बदलते समय के साथ नई तकनीकों का उपयोग विद्यार्थियों के ज्ञान और कौशल को नई दिशा प्रदान करेगा।

छात्राओं को संबोधित करते हुए श्रीमती रोक्तिमा यादव ने कहा कि हर बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है।

आवश्यकता केवल उसे पहचानने और निरंतर अभ्यास के माध्यम से निखारने की है।

उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, अपनी रुचि के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास पर भी विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में हस्तशिल्प, कौशल विकास एवं आधुनिक तकनीक के प्रति रुचि बढ़ाना तथा उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहित करना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here