Home कोरिया छत्तीसगढ़, कोरिया, 15 अगस्त को जिलेभर में आयोजित होगा ‘उल्लास महा-चौपाल’, शत-प्रतिशत...

छत्तीसगढ़, कोरिया, 15 अगस्त को जिलेभर में आयोजित होगा ‘उल्लास महा-चौपाल’, शत-प्रतिशत साक्षरता अभियान को मिलेगी नई गति

5
0
hey

रिपोर्ट: नीलेश सोनी

जिला मुख्यालय। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के निर्देशानुसार वर्ष 2026-27 में प्रदेश को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने के उद्देश्य से जिलेभर में 15 अगस्त 2026 को ‘उल्लास महा-चौपाल’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सफल तैयारियों एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा गया कि जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगरीय क्षेत्रों में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए।

अभियान के माध्यम से निरक्षर नागरिकों को साक्षरता से जोड़ने, जनजागरूकता बढ़ाने तथा शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम के आयोजन में सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा निर्धारित समय-सीमा में सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करें। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, शिक्षकों, स्वयंसेवकों एवं आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

प्रशासन का उद्देश्य है कि ‘उल्लास महा-चौपाल’ के माध्यम से जिले में साक्षरता अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाए,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here