Home कोरिया सोनहत, तीन वर्षों से अधूरी पड़ी नल-जल योजना की टंकी, ग्रामीणों में...

सोनहत, तीन वर्षों से अधूरी पड़ी नल-जल योजना की टंकी, ग्रामीणों में नाराजगी

7
0
hey

ग्राम पंचायत कुशाहा
कुशाहा
(सोनहत/कोरिया)

ग्राम पंचायत कुशाहा के बड़का पारा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत बनाई जा रही नल-जल योजना की पानी टंकी पिछले लगभग तीन वर्षों से अधूरी पड़ी है।

टंकी का निर्माण कार्य शुरू तो हुआ, लेकिन आज तक पूरा नहीं हो सका, जिससे ग्रामीणों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित कराया गया,
लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया। अधूरी टंकी के कारण लोगों को आज भी पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कर नल-जल योजना का लाभ गांव के प्रत्येक परिवार तक पहुंचाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here