Home कोरिया सोनहत, बरसात में मुसीबत बना मुरुम से भरा मार्ग, ग्रामीणों का आवागमन...

सोनहत, बरसात में मुसीबत बना मुरुम से भरा मार्ग, ग्रामीणों का आवागमन हुआ कठिन ग्राम पंचायत ओदारी

10
0
hey

सोनहत (कोरिया, छत्तीसगढ़)।

जनपद पंचायत सोनहत अंतर्गत ग्राम पंचायत ओदारी के नवनवा पारा और तलवापारा में बरसात के दिनों में सड़क पर डाली गई मुरुम ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गई है।

लगातार बारिश के कारण मुरुम कीचड़ में बदल गई है,

जिससे सड़क फिसलन भरी हो गई है और लोगों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि रोजमर्रा के कार्यों, स्कूल आने-जाने वाले बच्चों तथा मरीजों को इस मार्ग से गुजरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

दोपहिया वाहन चालक भी फिसलकर दुर्घटना का शिकार होने के डर से परेशान हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि सड़क की शीघ्र मरम्मत कराकर पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए,

ताकि बरसात के मौसम में लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। क्षेत्र में बरसात के दौरान ग्रामीण सड़कों पर आवागमन प्रभावित होना आम समस्या है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here