Home shadol शहडोल, श्रावण मास का पहला सोमवार: शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब,...

शहडोल, श्रावण मास का पहला सोमवार: शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा वातावरण

8
0
hey

विशेष समाचार |
बेनी माधव कुशवाहा (डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर शहडोल)

शहडोल। श्रावण मास का पहला सोमवार 03 अगस्त 2026 को पूरे जिले सहित प्रदेशभर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रातःकाल से ही शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। भक्तों ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग एवं पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं देश की खुशहाली की कामना की।

Next week confirm...🤗 Har har mahadev. 🙏🙏

श्रावण सोमवार के अवसर पर मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से गुंजायमान रहा। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन, रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

धार्मिक मान्यता के अनुसार श्रावण मास का प्रत्येक सोमवार भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन विधि-विधान से पूजा एवं व्रत करने से मनोकामनाएं पूर्ण होने तथा जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि प्राप्त होने की मान्यता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here