Home कोरिया कोरिया,प्रधानमंत्री आवास योजना-कोरिया में 440 परिवारों के नाम विलोपन के लिए प्रस्तावित...

कोरिया,प्रधानमंत्री आवास योजना-कोरिया में 440 परिवारों के नाम विलोपन के लिए प्रस्तावित बैकुंठपुर के 393 और सोनहत के 47 परिवार शामिल, दावा-आपत्ति के लिए सात दिन की मोहलत

7
0
hey

कोरिया

कोरिया, 03 अगस्त, 2026/ प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत स्थायी प्रतीक्षा सूची (पीडब्ल्यूएल) एवं आवास प्लस सूची में शामिल ऐसे परिवार, जिनके आवास विभिन्न कारणों से स्वीकृत किया जाना संभव नहीं है, उनके नाम आवास सॉफ्ट पोर्टल से विलोपित किए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत जिले के कुल 440 परिवारों के नाम विलोपन के लिए प्रस्तावित किए गए हैं।

जिला पंचायत कोरिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर के 393 तथा जनपद पंचायत सोनहत के 47 परिवार इस सूची में शामिल हैं। पारदर्शिता की दृष्टि से प्रस्तावित परिवारों की सूची जिला पंचायत कार्यालय के सूचना पटल पर प्रकाशित की जा रही है।

सात दिन में प्रस्तुत कर सकेंगे दावा-आपत्ति
प्रस्तावित विलोपन को लेकर यदि किसी व्यक्ति को कोई दावा या आपत्ति है, तो वह सूचना प्रकाशन की तिथि से 07 दिवस के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरिया के समक्ष लिखित आवेदन प्रस्तुत कर सकता है।

जिला पंचायत ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त होने वाले दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके पश्चात नियमानुसार संबंधित परिवारों के नाम आवास सॉफ्ट पोर्टल से विलोपित करने की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here