Home कोरबा  कोरबा, मोबाइल टावर की केबल काटते हुए रंगे हाथों पकड़े गए दो...

 कोरबा, मोबाइल टावर की केबल काटते हुए रंगे हाथों पकड़े गए दो चोर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

9
0
hey

कोरबा

कोरबा में दो चोर मोबाइल टावर की केबल काटते हुए रंगे हाथों पकड़े गए। लोगों ने उन दोनों को रस्सी से बांधकर पहले जमकर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।  दरअसलए यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दावा किया जा रहा है कि जिले में 3 महीने में 33 टावरों में चोरी की घटनाएं हुई है। वहीं दो चोर जब सीतामणी स्थित राम मंदिर परिसर में लगे मोबाइल टावर की केबल काट रहे थे। तो उन्हें स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले
इसके बाद उन्होंने दोनों को रस्सी से बांध दिया और जमकर पीटा। पिटाई के बाद इसकी सूचना डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को अपने हिरासत में ले लिया। और स्थानीय लोगों ने पकड़े गए युवकों के नाम एकलाख खान और लक्की बताया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी 
लोगों का आरोप है कि दोनों नशे की हालत में थे। उनके पास से गांजाए चिलम और नशीले इंजेक्शन की शीशियां भी मिली हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here