Home एम.सी.बी. कोरिया, छत्तीसगढ़, आर्थिक स्वावलंबन से मिलती है पारिवारिक निर्णय क्षमता – श्रीमती...

कोरिया, छत्तीसगढ़, आर्थिक स्वावलंबन से मिलती है पारिवारिक निर्णय क्षमता – श्रीमती रोक्तिमा लखपति दीदियों के आवासीय प्रशिक्षण में सीएमटीसी पंहुची कलेक्टर, किया संवाद

6
0
hey

कोरिया, 25 जुलाई 2026

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना के अंतर्गत विकासखंड सोनहत के ग्राम सलगंवाकला में संचालित कम्युनिटी मैनेज्ड ट्रेनिंग सेंटर में कलेक्टर कोरिया श्रीमती रोक्तिमा यादव ने पंहुचकर लखपति दीदियों के प्रशिक्षण का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यंहा विभिन्न गतिविधियों का संचालन कर रही महिलाओ से संवाद करते हुए सभी को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने हेतु प्रोत्साहित किया। इस निरीक्षण भ्रमण में जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री योगेंद्र श्रीवास अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।

आर्थिक स्वावलंबन सबसे महत्वपूर्ण
ग्राम सलगंवाकला के कम्युनिटी मैनेज्ड ट्रेनिंग सेंटर में निरीक्षण करने पंहुची कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओ को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जब आप आर्थिक रूप से सक्षम हो जाते हैं तो परिवार में प्रत्येक विषय पर निर्णय लेने की क्षमता प्राप्त हो जाती है। महिलाएं स्वयं के लिए और अपने परिवार की तरक्की के लिए अपने व्यवसाय खड़े करें और समाज के विकास में योगदान दें।

लखपति दीदियों को इला पर प्रशिक्षण

बिहान के अंतर्गत लखपति दीदियों को अब ऑनलाइन लोन का आवेदन करना होगा। इसके लिए भारत सरकार द्वारा एक अलग ऐप बनाया गया है। ईला यानी इंडिविजल एंटरप्राइज लोन एप्लीकेशन के इस प्रशिक्षण में जिले के तीनों विकासखण्डों से महिलाओं को चयनित किया गया है। आने वाले समय में बैंक में अब लखपति दीदी के लोन प्रकरण ऑनलाइन सबमिट किए जायेंगे।

आवासीय प्रशिक्षण के सत्र

जिला पंचायत सीईओ श्री योगेंद्र श्रीवास ने बताया कि केंद्र में इला ऐप पर महिलाओं को 2 बैच में प्रशिक्षित किया जा रहा है।
एंटरप्राइज़ फाइनेंसिंग अंतर्गत 3 दिवसीय प्रशिक्षण का पहला बैच 24 जुलाई से 26 जुलाई तक और दूसरा बैच 31 जुलाई से 2 अगस्त तक प्रशिक्षण प्राप्त करेगा। राज्य से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर श्री मसत राम और सुश्री कल्पना इन्हें प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं     

सोलर दीदी बनने की प्रेरणा
क्रांति महिला संकुल स्तरीय संगठन द्वारा संचालित इस केंद्र का अवलोकन करते हुए कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने प्रोसेसिंग सेंटर एवं प्रशिक्षण का अवलोकन करते हुए प्रतिभागियों को ‘पीएम सूर्यघर योजना’ का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही ‘सोलर दीदी’ बनकर अपनी आय में वृद्धि करने के लिए भी प्रेरित किया।

भोजन कर देखी गुणवत्ता रहे हैं।                        

सीएलएफ द्वारा संचालित इस प्रशिक्षण केंद्र के धान मिल, मशरूम उत्पादन सहित अन्य संचालन की जानकारी लेकर कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा। प्रशिक्षण केंद्र में भोजन की गुणवत्ता की जांच करने के लिए उन्होंने जिला पंचायत सीईओ के साथ प्रतिभागियों के बीच बैठकर भोजन भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here