Home एम.सी.बी. कोरिया, छत्तीसगढ़, बाजार की मांग आधारित व्यवसाय से मिलेगी कमाई की...

कोरिया, छत्तीसगढ़, बाजार की मांग आधारित व्यवसाय से मिलेगी कमाई की राह – श्रीमती रोक्तिमा महिलाएं व्यवसायिक दृष्टिकोण से लगाएं रोजगार के उद्यम

3
0
hey

कोरिया, 25 जुलाई 2026

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान
योजना के तहत आजीविका संवर्धन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का भौतिक निरीक्षण करने के लिए कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव सोनहत पंहुची। यहां उन्होंने सीईओ जिला पंचायत श्री योगेंद्र श्रीवास के साथ विकासखंड सोनहत के केशगंवा स्थित आईएफसी केंद्र का अवलोकन कर आजीविका गतिविधि देखी और कार्यरत महिलाओं से बातचीत कर आय व्यय पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जनपद पंचायत सोनहत की टीम उपस्थित रही।

आजीविका गतिविधियों का निरीक्षण

कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा ने इस केंद्र में संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों का अवलोकन किया। यंहा अलग अलग समूह द्वारा उन्नत तकनीकी अपनाकर जैविक खाद से सब्जी उत्पादन, मुर्गी पालन, बकरी पालन एवं मछली पालन जैसे कार्य किए जा रहे हैं। समूह द्वारा योजना से जुड़कर मिली आर्थिक सहायता और कुल निवेश पर बात करते हुए उन्होंने इन गतिविधियों में अब तक लगाई गई कुल लागत और उससे अर्जित शुद्ध लाभ पर जानकारी प्राप्त की।

बाज़ार की मांग अनुसार व्यवसाय

कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा ने सीआईएफ में समूह की महिलाओं से रोजगार में किए जा रहे कुल खर्च और प्राप्त लाभ पर बात करते हुए अर्थशास्त्र का एक मुख्य सिद्धांत बड़ी सरलता से समझाया। उन्होंने कहा कि आप पहले स्थानीय बाजार की माँग को समझें उसके अनुसार गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार करें जिससे आपको अपनी मेहनत और निवेश का सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने महिलाओं को योजनाओं से प्राप्त लाभ पर निर्भरता से आगे बढ़कर स्वयं का व्यवसायिक दृष्टिकोण लेकर स्वरोजगार स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित किया।

पुनर्निवेश बेहद महत्वपूर्ण
सीधे ग्राहक तक उत्पाद पंहुचाने की व्यवस्था तैयार करने का सुझाव देते हुए कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा ने कहा कि प्रत्येक व्यवसाय में समय समय पर पुनर्निवेश एक बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। उन्होंने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे व्यवसाय में अर्जित लाभ की राशि का कम हिस्सा उपयोग करें और बड़ा हिस्सा पुनः अपनी आजीविका गतिविधियों में लगाएं, ताकि उनका व्यवसाय और बड़ा हो सके तथा उससे निरंतर आय सुनिश्चित हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here