Home कोरिया छत्तीसगढ़,कोरिया, महिलाओं की मजबूत आजीविका ग्राम विकास का मूल आधार – उपायुक्त...

छत्तीसगढ़,कोरिया, महिलाओं की मजबूत आजीविका ग्राम विकास का मूल आधार – उपायुक्त संभागीय उपायुक्त श्री आर के खूंटे ने जनपद सोनहत में किया निरीक्षण, दिए निर्देश

1
0
hey

कोरिया सरगुजा संभाग के उपायुक्त श्री आर के खूंटे गुरुवार को कोरिया जिले में निरीक्षण भ्रमण करने पंहुचे। इस दौरान उन्होंने जनपद पंचायत सोनहत में विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया और महिलाओं की आजीविका गतिविधियों का निरीक्षण किया। बिहान से जुड़कर अलग अलग स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनती हुई महिलाओ से संवाद करने के बाद वह सोनहत स्थित जनपद पंचायत कार्यालय पंहुचे और कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का बारीकी से अवलोकन कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए। इस दौरान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मनोज कुमार जगत, कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

जंगल कैफे अनूठी पहल
वनांचल सोनहत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ग्राम पंचायत घुघरा में जिला प्रशासन कोरिया द्वारा जंगल कैफे बनाया गया है। इस जंगuल कैफे का संचालन बिहान योजना अंतर्गत जय मां संतोषी स्व सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। उपायुक्त सरगुजा श्री खूंटे ने महिलाओ से संवाद करते हुए उनके आय व्यय की जानकारी प्राप्त की। प्रतिदिन दो हजार रुपए से ज्यादा की नियमित आय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने स्वच्छता के साथ खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर हमेशा ध्यान रखने के निर्देश दिए।

कौशल उन्नयन आवश्यक
अपने निरीक्षण भ्रमण के दौरान उपायुक्त श्री खूंटे सोनहत जनपद अंतर्गत ग्राम सलगवांकला में स्थापित सामुदायिक प्रबंधकीय प्रशिक्षण केंद्र(सी एम टी सी) एवं LSC (लाइवलीहुड सेवा केंद्र) सलगवांकला का निरीक्षण करने पंहुचे। यंहा उन्होंने समूह की महिलाओं से चर्चा कर संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक महिला को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए कौशल उन्नयन करने की समझाइश दी।

एक पेड़ मां के नाम
अपने निरीक्षण के लिए सामुदायिक प्रबंधकीय प्रशिक्षण केंद्र(सी एम टी सी) एवं LSC (लाइवलीहुड सेवा केंद्र) सलगवांकला पंहुचे उपायुक्त श्री खूंटे ने परिसर में एक पेड़ मां के नाम एक फलदार पौधा लगाया। उन्होंने परिसर में उपस्थित समूह के दीदियों को अपने घरों में पौधा लगाने हेतु पौधे का वितरण भी किया।

दस्तावेज संधारण महत्वपूर्ण
भ्रमण में कोरिया पंहुचे संभाग उपायुक्त श्री खूंटे ने जनपद पंचायत कार्यालय सोनहत का बारीकी से निरीक्षण किया। कार्यालय के विभिन्न शाखाओ के लेखा एवं नास्तियों का अवलोकन करते हुए शासकीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में दस्तावेज संधारण को अत्यंत महत्वपूर्ण बतलाया। उन्होंने सभी कर्मियों को नियमित रूप से अभिलेखों को अद्यतन करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here